मौसम का यू-टर्न: 36 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं CG WeatherUpdate

 देशभर में जारी भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग (IMD) ने आम जनता के लिए राहत की बड़ी खबर दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले 36 घंटों के भीतर देश के मौसम में एक बड़ा और नाटकीय बदलाव होने जा रहा है।

 आज यानी 27 मई को दिल्ली, यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत देश के 18 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।



छत्तीसगढ़ के लिए विशेष अलर्ट:

पड़ोसी राज्य बिहार और बंगाल की खाड़ी में बने इस दोहरे चक्रवाती सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य भागों (सरगुजा और बिलासपुर संभाग) में कल दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आएगा। प्रदेश के कई जिलों में तेज ठंडी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 

इससे पिछले कई दिनों से तप रहे रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस और हीटवेव से फौरी राहत मिलेगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post